राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगा बिहार का जर्दालू आम, प्रतिदिन 8 टन की हो रही आपूर्ति

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 1 जून। बिहार का प्रसिद्ध जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम अब राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय समेत देश के विभिन्न राज्यों तक भेजा जा रहा है। इस पहल के तहत प्रतिदिन लगभग 8 टन जर्दालू आम की पैकिंग और आपूर्ति की जा रही है। सोमवार को बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित जितवन सप्लाई चेन एग्रो इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट कंपनी का दौरा कर आम की पैकिंग और आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार का जर्दालू आम अपनी विशिष्ट गुणवत्ता, स्वाद और सुगंध के कारण देशभर में विशेष पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने भी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में बिहार के जर्दालू आम का उल्लेख किया था, जिसके बाद इसकी मांग और लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार की पहल पर जीआई टैग प्राप्त जर्दालू आम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों के विशिष्ट अतिथियों को उपहार स्वरूप भेजा जा रहा है। इससे बिहार के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि बिहार केवल जर्दालू आम ही नहीं, बल्कि मखाना उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार किसानों और निर्यातकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर रही है, ताकि बिहार के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जा सके।

उद्योग मंत्री ने बताया कि कृषि उत्पादों के संरक्षण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य में रेडिएशन सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे आम, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों की गुणवत्ता लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सकेगी तथा निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार, बिहटा स्थित केंद्र से प्रतिदिन करीब 8 टन जर्दालू आम की पैकिंग कर देश के विभिन्न राज्यों में भेजा जा रहा है। इससे किसानों को बेहतर बाजार और उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिलने में मदद मिल रही है।

श्रेयसी सिंह ने विश्वास जताया कि सरकार के लगातार प्रयासों से बिहार के कृषि आधारित उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी और राज्य आने वाले वर्षों में कृषि निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article