चंदन हत्याकांड मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी, सूत्र:- पश्चिम बंगाल से 5 से 6 अपराधी गिरफ्तार

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही आपको बता दे कि चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में बड़ी खबर निकल कर आ रही है सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 5 से 6 अपराधी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें बिहार लाया जाएगा आपको बता दे कि इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि 5 से 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आपको बता दे कि बीते दिन पारस अस्पताल के अंदर 5 अपराधी घुसकर कुख्यात चंदन मिश्रा को गोलियों से भून दिया था इसके बाद पटना पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके बाद पटना पुलिस ने सीट का गठन कर पटना सहित बिहार के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है वहीं आपको बता दे की शेर से भी पुरुलिया जेल में पुछताछ होगी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article