पटना पुलिस को बड़ी सफलता, दया दुबे गैंग का सरगना समेत चार अपराधी गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/बिहटा, 02 जून। राजधानी पटना में अपराध और रंगदारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहटा थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात दया दुबे गैंग के सरगना दया दुबे समेत चार सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को हाल के दिनों में पटना पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

रंगदारी मांगने के मामले से शुरू हुई जांच

पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 को एक महिला ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 22 मई की शाम दया दुबे और उसके साथियों ने उससे 7 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहटा थाना कांड संख्या 521/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

एक-एक कर गिरफ्त में आए गैंग के सदस्य

पुलिस कार्रवाई के क्रम में 24 मई को गैंग के दो सक्रिय सदस्य आदित्य कुमार और सचिन कुमार को अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके बाद 24 और 25 मई की रात पुलिस ने रंजय कुमार को एक देसी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं 26 मई को विशाल कुमार को दबोचा गया, जिसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गुप्त सूचना पर सरगना दया दुबे गिरफ्तार

पुलिस को 1 जून को सूचना मिली कि गैंग का सरगना दया दुबे अपने सहयोगियों के साथ सक्रिय है। सूचना मिलते ही विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी कर दया दुबे तथा उसके सहयोगी अभिमन्यु कुमार उर्फ अभि को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गैंग के अन्य सदस्य ओम सिंह उर्फ यशराज सिंह और शिवम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गैंग के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गैंग का नेटवर्क कितना बड़ा है और इनके अन्य सहयोगी कौन-कौन हैं। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस अपराध और रंगदारी के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है तथा अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article