पटना ट्रैफिक पुलिस की पहल, मिशन ‘SAFAR’ के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 14 जुलाई। पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में मिशन SAFAR (Safe Action for First Aid and Accident Response) के तहत सोमवार को राजधानी पटना के एक स्कूल में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ सुरक्षित सड़क व्यवहार के प्रति जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता, अस्पताल पूर्व प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और ट्रैफिक गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सड़क चिन्हों, ट्रैफिक सिग्नलों, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के आवश्यक उपायों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही सुरक्षित यातायात व्यवहार की आदत विकसित करना है, ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article