- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर अवैध शराब को लेकर लगातार पुलिस की छापेमारी जारी है और लगातार पुलिस भारी मात्रा में शराब को जप्त कर रही है। उसको लेकर आज नवगछिया पुलिस जिला के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया मुख्य सड़क से एक लग्जरी बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जप्त किया है।
यह विदेशी शराब पश्चिम बंगाल के दालकोला से लेकर बस के द्वारा पटना लेकर जा रहा था। इसी बीच कदवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की लग्जरी बस से भारी मात्रा में शराब लेकर शराब तस्कर जा रहा है इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया इसके बाद उक्त बस से भारी मात्रा में पुलिस ने शराब बरामद किया है वहीं बस चालक समेत एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
