‘हरे गमछे’ वाले बयान पर बिहार में सियासत तेज, अब लॉन्च हुआ भोजपुरी गाना

‘हरे गमछे’ वाले बयान पर सियासी संग्राम, अब भोजपुरी गाने ने बढ़ाई बिहार की राजनीति की गर्मी

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार की राजनीति में इन दिनों ‘हरे गमछे’ को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयान के बाद अब इस मुद्दे पर भोजपुरी गाना भी लॉन्च हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। “काहे यादव जी नाम बदनाम बा, यदुकुल में जन्म हुई एकड़ गुमान बा, हरियर गमछिया यादव के शान बा…” बोल वाला यह गाना भोजपुरी कलाकार एसकेडी राज यदुवंशी ने तैयार किया है। राजनीतिक तंज और सामाजिक पहचान से जुड़े इस गाने को लोग बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं।


क्या था सम्राट चौधरी का बयान?
दरअसल, बीते शनिवार पटना में आयोजित AI समिट के मंच से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि राजधानी में करीब 4 हजार AI कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि यदि AI सिस्टम को निर्देश दिया जाए कि “हरे गमछे वाले को खोजो”, तो कैमरे तुरंत ऐसे लोगों की पहचान कर लेंगे। हालांकि, बयान के तुरंत बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इशारा किसी विशेष व्यक्ति या समुदाय की ओर नहीं था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मुख्यमंत्री के बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘हरे गमछे’ को लेकर मीम्स, वीडियो और गानों की बाढ़ आ गई। वायरल भोजपुरी गाने को कई लोग यादव समाज की पहचान और सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। गाने में ‘हरियर गमछिया’ को यादव समाज की शान बताया गया है, जिसके बाद यह गाना राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि ‘हरे गमछे’ से शुरू हुई यह बहस अब सोशल मीडिया ट्रेंड और भोजपुरी संगीत तक पहुंच चुकी है, जहां राजनीति और लोकभाषा का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article