पीएम मोदी के बिहार दौरे की तैयारियाँ जोरों पर, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कड़े इंतज़ाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई की शाम को पटना पहुंचेंगे और अगले दिन 30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी राज्य में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, साथ ही एक भव्य रोड शो में भी भाग लेंगे।कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है।

निर्देश दिए गए हैं कि पीएम से 100 मीटर की परिधि में आने वाले हर व्यक्ति की कोविड जांच अनिवार्य होगी। इसके लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किट का इस्तेमाल किया जाएगा।पटना में कोविड जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। लोग PMCH, NMCH और न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में जांच करवा सकते हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडलीय अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस बीच पटना में बीते 24 घंटों में 6 नए कोविड पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एम्स की एक महिला डॉक्टर, दो नर्सें, आरपीएस मोड़ के एक 41 वर्षीय व्यक्ति और NMCH के दो मरीज शामिल हैं। इन सभी में सामान्य लक्षण जैसे सर्दी, खांसी और बुखार देखे गए हैं। तीन संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी और जांच ही सुरक्षा का उपाय है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पर नवनिर्मित विश्वस्तरीय टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा पटना शहर में एक बड़ा रोड शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article