प्रधानमंत्री मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के शिवनारायणपुर स्टेशन को मिली आधुनिक पहचान

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण हो रहा है और यह देश में सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर–साहिबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्विकास किया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे क्षेत्र में हो रहे बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित हो रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे अवसंरचना के आधुनिकीकरण के साथ-साथ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना केवल रेलवे स्टेशनों की इमारतों के आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर–साहिबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय विकास को और अधिक बल मिलेगा।

प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के प्रति बिहारवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेलवे अवसंरचना के विकास को आगे भी नई गति मिलती रहेगी और राज्य के नागरिकों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article