News PR Live
आवाज जनता की

8 अक्टूबर को रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, पशुपति पारस ने सीएम नीतीश और पूर्व सीएम मांझी को दिया न्योता

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। 8 अक्टूबर को लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवन की प्रथम पुण्यतिथि है। इस दिन पशुपति पारस वाली लोजपा गुट बड़ा कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है, जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सूबे के वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने आज रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने नीतीश कुमार से मिलकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिये निमंत्रण दिया। इसके अलावा पशुपति पारस भूतपूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पहुंचे और उनसे मिलकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिये न्योता दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

लोक जनशक्ति पार्टी आठ अक्टूबर को पटना में दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर बड़ा आयोजन करने जा रहा है। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों से आग्रह किया कि कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर कोई कसर न छोड़ें।

लोजपा कार्यालय में पार्टी के महिला सेल की बैठक अध्यक्षा डॉ स्मिता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आठ अक्तूबर को पार्टी के संस्थापक स्व रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि को सफल बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया गया। इसमें प्रकोष्ठ की प्रदेश कमेटी के सदस्यों के साथ ही सभी जिला अध्यक्षा भी शामिल हुए. अध्यक्षा ने कहा कि सभी महिला प्रभारी अपने-अपने जिला के प्रखंड और गांव के महिलाओं को निमंत्रण के माध्यम से पुण्यतिथि में भाग लेने के लिए सुनिश्चित करें।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.