बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बिहार शरीफ में दिखा जन आक्रोश,धरना प्रदर्शन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर जुल्म व इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को अन्यायपूर्ण कारावास के विरोध में राष्ट्रीय भारतीय समाज के लोगों ने गुरुवार को बिहारशरीफ हॉस्पीटल चौक पर आक्रोशपूर्ण महाविशाल धरना दिया। इस अवसर पर जिला संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र बांगलादेश में तख्तापलट के बाद नयी सरकार के गठन के दिन से ही लगातार हिंदू, सिख, जैन एवं बौद्ध समाज पर नित्य नए अत्याचार ढाया जा रहा है व लगातार हिंसा का दौर जारी है।

भारत से दोस्ती भंग करने के लिए पाकिस्तान की कठपुतली बांग्लादेशी युनूस सरकार ने बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दू गुरु चिन्मय कृष्ण दास अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हो तथा इस्कॉन के संन्यासी कृष्ण दास को कारावास से मुक्त किया जाय।धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बंगला देश में हिंदुओं के साथ अन्य सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा हमले, हत्या, लूट, आगजनी व महिलाओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक है। हमलोग इसकी कठोर निंदा व तीखी भर्त्सना करते हैं। साथ ही सरकार से बांगलादेश में हिन्दू सिक्ख, जैन व बौद्ध समेत तमाम अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने की मांग करते हैं, ताकि विश्व में शांति एवं भाईचारा बना रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article