NEWSPR डेस्क। भारत सरकार द्वारा पोलियो को खत्म करने के लिए पोलियो अभियान की शुरुआत कोरोना के बाद आज फिर से की गई है। इसी कड़ी में बाढ़ प्रखंड कार्यालय प्रांगण में बीडीओ नव कंज कुमार द्वारा बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की गई।
यह अभियान 26 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। अभियान में 62 सुपरवाइजर और उसके अंदर कई कर्मियों को लगाया गया। जिसमें प्रखंड भर में 5 वर्ष से नीचे के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना है ताकि भारत से पोलियो पूरी तरह से समाप्त हो जाए। जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में पोलियो का प्रकोप बहुत ज्यादा है और अभी जो लोग वहां से भारत आए हैं। इस खतरे से सशंकित होकर सरकार ने फिर से पोलियो अभियान शुरू कर दिया ताकि यहां के लोग पोलियो से सुरक्षित रह सके। बता दें कि बीते डेढ़ साल से कोरोना काल को लेकर इस अभियान को बंद कर दिया गया था। जिसकी आज फिर शुरुआत हो गई है।
बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट