पूर्णिया में दिन दहाड़े 2 लोगों की मारी गोली, बेटे की मौत पिता गंभीर रूप से घायल, पुलिस छानबीन में जुटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्णिया के सौरा गांव में आपसी विवाद के चलते यादव परिवार के दो युवक की गोली मार दी गई है। जिसमें कि 1 की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक गांव में लड़का -लड़की को लेकर दो पक्ष के बीच बहस शुरू हुई। जो बाद में हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। परिजन का कहना है कि छोटी सी बात पर ठाकुर परिवार के लोगों ने उनके चाचा और चचेरे भाई पर गोली चला दी।

इसी झड़प में ठाकुर नाम के शख्स ने बाप -बेटे को गोली मार दी। इस घटना में बेटे सरोज कुमार की मौत हो गई जबकि पिता गजाधर यादव को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं इस बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है।

पूर्णिया से पारस सोना की रिपोर्ट

Share This Article