बाढ़ के पानी में स्नान करने के क्रम एक बच्ची की डूबने से मौत,24 घंटे के बाद मिला शव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में बाशुदेवपुर थाना क्षेत्र के चौखंडी निवासी दीपक चौधरी कि 12 वर्षीय पुत्री प्रियांजली कुमारी बाढ़ के पानी में स्नान करने के क्रम मे डूबने से मौत हो गई। बच्ची के पिता दीपक चौधरी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।

मृतका पांच भाई बहनों में ये दूसरे नंबर पर है। मृतका के पड़ोसी रंजित कुमार ने बताया कि प्रियांजली कल दोपहर 12.30- 1बजे नहाने के लिए घाट पर गई थी उसे घर लौटने मे देरी हुई तो उसके परिजन उसे ढूंढने निकले तो एक बच्चे ने बताया कि उसका कपड़ा घाट पर पड़ा है इसके बाद सभी लोग उसे गंगा मे ढूंढने लगे परन्तु शाम हो जाने के कारण उसे ढूंढा नहीं जा सका तत्पश्चात परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने कहा सुबह गोताखोरों को बुलाया जाएगा, दूसरे दिन गोताखोरों ने बच्ची के शव को ढूंढ निकाला जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article