NEWSPR डेस्क। बिहार के दरभंगा में इस साल की सबसे बड़ी लूट हुई है। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाज़ार स्थित जेवेलरी दूकान में दिन दहाड़े 8 से 10 अपराधियों ने 10 करोड़ की लूट की है। इस दिनदहाड़े डकैती के बाद बिहार सरकार और जिला प्रशासन की किरकिरी हो रही है। चौक चौराहों पर लोग इस घटना कि निंदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया में भी CCTV फुटेज खूब वायरल हो रहा है।
राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार पर हमला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट साझा किया और लिखा है ,”बिहार के महासुशासनी महाजंगलराज में महालूट, महाडकैती, महाहत्याओं की महाबहार है। महासमीक्षा बैठकों की महानौटंकी छोड़ अपने महगुंडो को रोकिये।
आपको बता दे कि बीते दिनों बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की थी जहां उन्होंने बिहार में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जताई दी। और कड़ी करवाई करने का भी आदेश दिया था। हालांकि इन चीजों का असर अभी तक बिहार में देखने को नहीं मिला है। सरकार लगातार बैठक कर रही है और अपराधी दिन दहाड़े लूट, डकैती, अपहरण जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे है।