अपराधियों ने मचाया तांडव दिन के उजाले मे ट्रैक्टर चालक पर चलाई गोली बाल बाल बचा चालक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- बिहार के गया मे अपराधियों बालू कारोबारी से मांगी 50 हज़ार रुपये की महीने की रंगदारी, रंगदारी नहीं देने पर ट्रैक्टर चालक पर बरसाई गोली बाल बाल बचे ट्रैक्टर चालक जांच मे जुटी पुलिस यह मामला है गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है! वही इस संदर्भ मे ट्रैक्टर चालक पिंटू ने बताया की हम ट्रैक्टर लेके जा रहे थे! पंचैतीया अखाड़ा अकबाल नगर मुहल्ले के पास चार से पांच अपराधी अपने अपने हाथ मे हथियार लिए हुए थे! उसी समय अपराधियों ने पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा मैं किसी प्रकार से बच गया! एक गोली ट्रैक्टर के साइलेंसर मे लगी है! उन्होंने य़ह भी बताया कि अपराधियों के द्वारा पिछले कई महीनों से 50 हज़ार रुपये महीने की रंगदारी की मांग की जा रही थी! रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों के द्वारा धमकी भी दी गई थी कि जान से मार देंगे उन्होंने य़ह भी बताया कि गोली चलाने वाले अपराधी

पंचैतीया अखाड़ा अकबाल नगर मुहल्ले के रहने वाला है! जिसका नाम हैदर है और पिता का नाम राजू पाकेटमार है और चार अपराधियों को नाम नहीं जानता हू लेकिन सभी को पहचानता हू! उन्होंने य़ह भी बताया कि इस मामले मे कोतवाली थाना मे एक लिखित आवेदन देकर एफआईआर किया हू और पुलिस प्रशासन से मांग करता हू की उचित कारवाई करते हुए सुरक्षा मुहैया कराया जाए! वही कोतवाली थाना के पुलिस ने मामले के जांच मे जुटी गई है और आश्वासन देते हुए कहा है कि जो भी अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article