मुकेश सहनी के लिए राजद के दरवाज़े बंद, राबड़ी देवी ने साफ किया सस्पेंस, नीतीश पर भी कसा तंज

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आज विधान परिषद के बाहर मुकेश सहनी को लेकर चल रहे सस्पेंस को साफ किया। उन्होंने कहा कि उनसे बड़े-बड़े सहनी हमारी पार्टी में है। वह हमारा साथ छोड़कर खुद गए थे। अब वह जाने कि क्या करेंगे। हम मुकेश सहनी को राजद में नहीं बुलाएंगे।

वहीं नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाने पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है तो उन्हें जाना ही चाहिए। लेकिन इससे बिहार का विकास संभव नहीं कर रहे हैं। वेतन मांग को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं। इसको लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार को उनका वेतन बढ़ाना चाहिए। नीतीश सरकार महिलाओं की ही वजह से बनी है, इसलिए उनकी मांगों को मान लेना चाहिए।

Share This Article