आरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी, सजायाफ्ता कैदी नईम मियां के पास से 70 हजार बरामद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में एसपी प्रमोद कुमार के दिशा निर्देश पर एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में शनिवार को औचक छापेमारी की गई। आरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में औचक छापेमारी के दौरान पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ था। आरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी के दौरान इलाजरत कैदीयों की जांच-पड़ताल किया गया। इसी दौरान सजायाफ्ता कैदी नईम मियां के तकिए के नीचे से पुलिस ने 70 हजार रुपए नकद बरामद किया है। इस बात की जानकारी भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने दी।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने कहा की आरा सदर अस्पताल स्थित कैदी वार्ड को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सहायक पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षक कराया जाता है। शनिवार को भी औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें एक इलाजरत कैदी नईम मियां के पास से 70 हजार रूपये बरामद किया गया। इस संदर्भ में कैदी नईम मियां के खिलाफ अग्रसर कार्रवाई की जाएगी और साथ ही साथ सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों के विरोध भी अनुशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article