सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम मोहन राय की पुण्यतिथि: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सामाजिक कायकर्ता राजा राम मोहन राय की पूण्यतिथी पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि राजा राम मोहन राय महान समाजसेवी थे। उनका योगदान हर भारतीय के लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने समाज सुधार के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जिससे समाज का उत्थान हुआ है।

राजा राम मोहन राय आधुनिक भारत के पुनर्जागरण के पिता और एक अथक समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत में प्रबोधन और उदार सुधारवादी आधुनिकीकरण के युग का उद्घाटन किया। वह पश्चिमी आधुनिक विचारों से बहुत प्रभावित थे और बुद्धिवाद तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर बल देते थे। उनका जन्म 22 मई 1772 को बंगाल में हुआ था। सन् 1828 में उन्होंने ब्रह्मा समाज की स्थापना की थी। जो पुरोहिती, बलि आदी के खिलाफ था। इसके अलावा लेखन और अन्य माध्यम से उन्होंने स्वतंत्र प्रेस के लिए प्रेस आंदोलन का समर्थन किया था।

इसके अलावा उनके कई साहित्यिक कार्यों की भी चर्रा होती है। जिसमें वेदांत गाथा, वेदांत सार, मुंडक उपनिषद समेत अन्य कई फेमस साहित्य थे। वहीं 27 सितंबर 1833 में उनका निधन हो गया था। देश आज भी उनके विचारों, उनके द्वारा किए गए कार्यों से उन्हें याद रखता है।

Share This Article