एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भाजपा नेताओं ने की हाथापाई,जमकर हुआ बवाल 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी बीते कुछ दिनों से अपने 7 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इसी कड़ी में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कटिहार आगमन की सूचना पाकर सभी एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी नगर भवन पहुंचे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मिलकर अपनी मांग को लेकरव घेराव कर रहे थे।

इस दौरान एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपने हाथों में बैनर पोस्टर लिए हुए थे और अपनी मांगों को लेकर नारे लगा रहे थे इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 दिलीप जायसवाल जैसे ही नगर भवन पहुंचे एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी प्रदेश अध्यक्ष से मिलने की कोशिश करने लगे इसी दौरान भाजपा नेताओं ने एनएचएम संविदा कर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। कब एनचएम संविदा स्वास्थ कर्मी भाजपा नेता द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को लेकर माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article