राजीव नगर थाना के पीछे धड़ल्ले से चल रहा अवैध निर्माण

Patna Desk

पटना डेस्क : पटना राजीव नगर थाना के पीछे एक बिल्डिंग का धड़ल्ले से निर्मण कार्य चल रहा है। थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर निर्माण स्थल है। आपको बता दे पिछले दिनों एक आर्मी मैन को निर्माण कार्य के लिये गिरफ्तार किया गया था। वो जिस बिल्डिंग में रह रहे थे उसी बिल्डिंग में वो निर्माण करवा रहे थे, उस वक्त पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर ली थी। राजीव नगर साइबर सेनानी ग्रुप के लोगों ने इस गिरफ्तारी का विरोध भी किया था। अब सवाल है कि अभी जो निर्माण चल रहा है वो ग्राउंड फ्लोर से बन रहा है और थाने के पीछे है।

Share This Article