News PR Live
आवाज जनता की

मवेशी बचाने के लिए कुंआ में कुदे तीन युवक, तीनों की हुई मौत, घरवालों में मचा कोहराम

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गया जिला के बोधगया प्रखंड स्थित गाफ़ा पंचायत के जानी बीघा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां कुएं में गिरे एक पशु को बचाने के चक्कर में 3 लोगों ने अपनी जान गँवा दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की एक पशु घास खाते खाते कुएं में गिर गया। जिसे बचाने के लिए एक युवक कुएं में कूदा। जब वह युवक नहीं निकला तो दूसरा युवक भी कुँए में खुद पड़ा। दोनों युवक जब कुछ देर तक नहीं निकले तो तीसरा युवक कूदा।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस तरह तीनों युवकों की कुँए में गिर कर मौत हो गई। मृतकों की पहचान वीरेंद्र मांझी, जितेंद्र मांझी और रविंद्र मांझी के रूप में की गई है। तीनों युवक जानी बीघा के रहने वाले बताये जा रहे है। इस घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना के बाद तीनों मृतकों के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.