राजगीर में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया धर्म-धम्म विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन, मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी रहे मौजूद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। राजगीर में रविवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने त नालंदा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में धर्म-धम्म विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता लोग मौजूद रहे।

सम्मेलन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। जहां वे सबसे पहले विश्वविधालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल फागु चौहान ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, श्रीलंका के परिवहन मंत्री पवित्र वानियाराच्छी के अलावे कुलपति प्रो. सुनैना सिंह, इंडिया फाउंडेशन के निदेशक ललिता कुमार मंगलम मौजूद रहे।

सम्मेलन में देश विदेश के कई विद्वान और स्कॉलर शामिल हुए। उपराष्टपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। उनके द्वारा थ्री लेयर में सुरक्षा का पुख्ता इंतेजाम किया गया था। क बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के 200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो हुए है। सम्मेलन द्वारा शिक्षा जगत के बुद्धिजीवियों, प्रमुख राजनेताओं और भारत व विदेश के धार्मिक राजनेताओं को एक साझा मंच देगा।

इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय सम्मेलन नौ नवम्बर तक चलेगा। सम्मेलन में इन विषयों पर होगी चर्चा  सम्मेलन में धर्म-धम्म परपराएं लोगों की जीवन शैली सुधारने और महामारी के विनाशकारी प्रभाव से उबरने में अहम भूमिका निभायेगी। मानव और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण को ध्यान में रखते हुए कोविड के बाद खुशहाल और स्वस्थ दुनिया बनाने में बड़ी भूमिका निभायेगी।

सम्मेलन में स्वास्थ्य, मानव कल्याण, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक सद्भाव से संबंधित अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। विश्वविद्यालय में इस समय 30 से अधिक देशों के छात्र पढ़ रहे हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article