- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर सुल्तानगंज अजगैबीनाथ धाम के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा सहित भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों में आस्था की डुबकी लगाकर कांवर में जल भरकर बासुकीनाथ धाम गोड्डा धनकुंड गोनूबाबा धाम शहीत कई मंदिरों में भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए रोजाना लाखों श्रद्धालु भागलपुर के विभिन्न घाटों से जा रहे हैं. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है. गंगा घाट हो या फिर कच्ची कच्ची काँवरिया पथ चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ हर हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ रही है. बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे के साथ कांवरिया पथ से बोल बम के नारे के साथ शिव के भक्त लगातार भोलेनाथ की नगरी की ओर बढ़े चले जा रहे हैं.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
