- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
चंडी थाना क्षेत्र इलाके के बीघा पर धर्मपुर गांव के पास धान काटने गई महिला राजों देवी की करेंट से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस खेत में महिला धान काटने गई थी। वहां पर पूर्व से बिजली की नंगी तारों को खेत मालिक के द्वारा बिछाया गया था। महिला राजू देवी जब धान काटने खेतों की तरफ गई तो पूर्व से बिछाई गई नंगी तारों की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के परजनों का आरोप है कि घटना के बाद जब एफआईआर दर्ज करने स्थानीय पुलिस के पास गई तो पुलिस ने केस लेने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हिल्स नूरसराय मार्ग को हथकट्टा मोड़ के समीप जाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ और जाम को हटाया गया।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
