रमज़ान के पाक महीने की शुरूआत, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। देश में शनिवार को रमजान का चांद दिखाई दिया. चांद दिखने के बाद रमजान के पाक महीने की आज से शुरुआत हो गई। वहीं इस मौके पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने सभी मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बता दें कि जामा मस्जिद के शाही इमाम ने इसका ऐलान किया।

रमजान के पवित्र महीने में पूरे 30 दिन तक भूखा-प्यासा रहकर अल्‍लाह की इबादत की जाती है। इसके बाद ईद उल फितर मनाई जाती है। बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर में रमज़ान पाक महीना माना जाता है। इसी महीने में पाक किताब कुरान नाज़िल हुआ था। दुनिया भर के मुसलमानों के लिए रमजान सबसे महत्वपूर्ण महीनों में से होता है।

रोज़ा में दिनभर बिना खाए-पिए रहने के बाद शाम को नमाज पढ़ने के बाद खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। यह शाम को सूरज ढलने पर मगरिब की अजान होने पर खोला जाता है। इसी को इफ्तार नाम से जाना जाता है। इसके बाद से सुबह सहरी से पहले व्यक्ति कुछ भी खा पी सकता है।

 

Share This Article