राणा विजय सिंह दूसरी बार बने करणी सेना जिलाध्यक्ष

Patna Desk

बाढ़ राजपूतों का सबसे बड़ा संगठन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बाढ़ जिला अध्यक्ष के पद पर राणा विजय सिंह को दूसरी बार मनोनीत किया गया है। एक सादे समारोह में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष रिंकू सिंह मुखिया ने प्रमाण पत्र देकर दूसरी बार बाढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया । राणा विजय सिंह को दूसरी दफा जिला अध्यक्ष बनने पर बाढ़ के राजपूत युवाओं में काफी खुशी का लहर है, वहीं बधाइयों का ताता लगा हुआ है। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि संगठन उन पर भरोसा करते हुए दूसरी बार उन्हें चयनित किया है। मैं उनके विश्वास पर खड़ा उतरूंगा और संगठन के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास करूंगा और संगठन पर कोई आंच नहीं आने दूंगा। वहीं बाढ़ के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी राणा विजय सिंह को बधाई दी है।

Share This Article