RANCHI NEWS: सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो का निधन, रिम्स में इलाज के दौरान मौत, पत्रकार पर हुआ था जानलेवा हमला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। रांची में समाचार प्लस के फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो का आज सुबह निधन हो गया। रांची रिम्स में इलाज के दौरान बैजनाथ महतो ने आखिरी सांस ली है। सितंबर में बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमला किया गया था। एक व्यक्ति द्वारा उनके गर्दन और सिर पर भारी हथियार से वार किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रास्ते में सड़क पर पड़ा देख कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए वह रांची रिम्स में भर्ती थे। वहीं आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।\

कुछ दिनों पहले फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो अपने घर सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई बस्ती लौट रहे थे। जिस दौरान ही उनका बेंगा नामक युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जिसमें उनको गंभीर चोटें आई थी। घायल बैजनाथ महतो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होंने आज अंतिम सांस ली है।

बता दें कि हमले के बाद सिर और गर्दन पर गंभीर चोट आने के बाद रिम्स के न्यूरो वार्ड के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत पहले से ही गंभीर थी। सदर थाना पुलिस के अनुसार बैजनाथ महतो के सिर और गर्दन में घातक हथियार से दर्जनों बार वार किया गया था। अब तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस मामले को लेकर रांची के पत्रकारों में काफी आक्रोश था। वहीं उनकी निधन के बाद यह बात साफ है कि जान लेने की मंशा से ही उनपर अटैक हुआ था।

Share This Article