बिहार: नमाज अता कर वापस लौट रहे पांच लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, कार बैक करने के दौरान ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सुपौल में बड़ी घटना हुई है। जहां नमाज अता करके आ रहे पांच लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। आनन-फानन में सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा। बताया जा रहा घायलों में एक बच्ची भी शामिल है। घटना वीरपुर के पास की है।

सभी घायलों को वीरपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वीरपुर SDM और SDPO पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विभिन्न राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे और घायलों के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

हादसे का कारण कार का अनियंत्रित होना है। बताया जा रहा कि कार चालक गाड़ी को बैक कर रहा था। तभी कार अनबैलेंस हो गई। जो कि पांच लोगों को रौंदते हुए रुक गई। सभी लोग नमाज अता करने के बाद अपने घर जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।

Share This Article