आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वाले को होगा फायदा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- चंद्रमा वृषभ राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में। शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश मत करिएगा। जुबान पर काबू रखें और अपनों से न उलझें। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- ऊर्जा की कमी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका सही है। हरी वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- सोच के अनुरूप पैसे नहीं आएंगे, थोड़ा विलंब के साथ आएगा और थोड़ा कम आ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में या सरकारी कार्य में मन के अनुरूप कार्य नहीं होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- यात्रा लाभप्रद नहीं होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। कार्यों की विघ्न-बाधा रहेगी। थोड़ा मान-सम्मान में ठेस पहुंचेगी। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान लगभग ठीक ठाक। व्यापार ठीक ठाक। किसी तरह का कोई रिस्क लेने लायक नहीं है, थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में अभी निरस्ता बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम,संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका सही रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा बुझा बुझा-सा रहेगा, बहुत अच्छा नहीं रहेगा। व्यापार आपका सही रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्कत दिख रही है। घर में उत्साह की कमी रहेगी। गृहकलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पराक्रम कम रंग लाएगा। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शिव जी का जलाभिषेक करें शुभ होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article