आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Patna Desk

NEWS PR DESK- मेष राशि के जातक आज क्रिएटिव कामों से सराहना पाएंगे। आपकी बातों और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। अगर काम को लेकर तनाव है तो पिता या पितातुल्य लोगों से सलाह ले सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहने वाला है। आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।

वृषभ राशि वाले आज सोच-समझकर ही कोई भी जोखिम लें। वरना आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज विनम्र रहें, आपके काम बनते चले जाएंगे। निवेश से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा। बिना किसी बहसबाजी के सरकारी काम निकलवाने की कोशिश करें वरना काम अटक सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आपके सोच हुए काम पूरे होंगे जिससे मन में संतोष और खुशी बनी रहेगी।

मिथुन राशि वालों को आज सम्मान मिलेगा और पद का लाभ भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, लेकिन उसका आत्मविश्वास के साथ सामना करें। कोई जरूरी काम पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज दोस्तों से भी सहयोग मिल सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और सक्रियता से लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क राशिफल – आज के दिन कर्क राशि के जातकों को आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आप जिस भी जिम्मेदारी को निभाएंगे, उसमें नेतृत्व की क्षमता नजर आएगी। दिनचर्या में बेवजह बदलाव करने से बचें। किसी कानूनी मामले को टालने की गलती न करें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई उम्मीद पूरी न होने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में आ रही दिक्कतें अपने शिक्षकों से साझा करें, ताकि समाधान निकल सके।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे नतीजे ला सकता है। भाग्य का भी साथ मिलेगा। सरकारी कार्यों में गंभीरता बरतने से आपके काम तेजी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान देने से आपको अधिक फायदा होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। आज जरूरी कार्यों को प्लानिंग के साथ पूरा करें। समय का सही इस्तेमाल करना लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि वालों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन आपको सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़ा कोई कार्य करने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर दिन बेहतर बीतेगा। ननिहाल से धन लाभ मिल सकता है। अगर आपने भविष्य के लिए कोई बचत की थी तो आज वह आपके काम आ सकती है। बच्चों से किसी बात पर टकराव हो सकता है इसलिए शांत रहें। पुरानी कुछ गलतियों के सामने आने से मन थोड़ा निराश हो सकता है।

तुला राशि के जातक आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी गलत योजना में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। अगर किसी को उधार दिया तो उसके वापस मिलने की संभावना कम है। सहकर्मी और दोस्त आज आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आप सभी को साथ लेकर काम करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपके उद्देश्य पूरे हो सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने या नए मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन खुश होगा।

वृश्चिक राशि के जातक आज पूरे उत्साह के साथ अपना लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है। सहकर्मी भी सहयोग करेंगे। हालांकि कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अपने काम पर फोकस करें। दूसरों के काम में ज्यादा ध्यान देने से नुकसान हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें

धनु राशि के जातकों को आज कारोबार में छिपे हुए विरोधियों से सतर्क रहना होगा। बुद्धिमत्ता और समझदारी से काम लें, विरोधी खुद ब खुद परास्त हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कोई सरप्राइज आपके रिश्तों में नजदीकी लाएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन कार्यभार अधिक रहेगा।

Share This Article