आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- राशिफल का आकलन किया जाता है। 7 जुलाई को रविवार है। आइए जानते हैं, 7 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

मेष राशि- जीवन सुखमय गुजरेगा। आनंदित जीवन होगा। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। जो लोग शादीशुदा हैं उनका जीवन जीवनसाथी के साथ बहुत आनंद से गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें और शुभ होगा।

वृषभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, लेकिन फिर भी पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। फिर भी गृह कलह के कारण घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। जुबान पर काबू रखें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

तुला राशि- समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article