आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Rajan Singh

NEWS PR DESK- आज का राशिफल 16 November 2025: मेष राशि वाले लंबित कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. वृषभ राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा. मिथुन राशि वालों को नए व्यावसायिक विचारों में तेज़ी आएगी. कर्क राशि वाले नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. सिंह राशि वालों को कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस को लेकर कोई अच्छी डील आपको मिल सकती हैं। किसी जोखिम भरे काम में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा न रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिल सकता है, लेकिन किसी दूर रहने पर परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आप कोई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। संतान को आप कहीं बाहर पढ़ाई के लिए भेज सकते हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आप किसी को धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे और आप उनके मन में चल रही कुछ उलझनों को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। आप किसी अजनबी से कोई बात गुप्त न रखें, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी और आपका कोई काम यदि पेंडिंग पड़ा हुआ था, उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को आसानी से कर पाएंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। माताजी से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें।

leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। धर्म-कर्म के कार्यो में भी आपके काफी रुचि रहेगी और आपको अपनी शौक-मौज की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खर्चा करेंगे। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को सावधान रहना होगा। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए यश और कीर्ति को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप नए मकान आदि की खरीदारी की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। आप किसी भी शारीरिक समस्या को छोटा ना समझें। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलेगी और पार्टनरशिप में काम करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप एक बजट प्लान करके चलेंगे, जिससे आप किसी सेविंग को करने में भी सफल रहेंगे। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको कुछ और खर्चे पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको किसी निवेश को बहुत ही सोच समझकर करना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कहीं बाहर जाने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। किसी सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप अपने माता-पिता से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सजग रहने की आवश्यकता है। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपकी कुछ नये लोगों से जान पहचान बढे़गी। आप अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर कुछ फेरबदल कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

Share This Article