NEWS PR डेस्क: फेमस कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आज 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में आयोजित एक प्राइवेट सेरिमनी में हुयी। ये शादी पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दोनों ने ट्रडिशनल तेलुगू रीति-रिवाज से शादी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी के बाद शाम को कोडवा रीति-रिवाजों के मुताबिक एक और समारोह आयोजित होगा। खबर है कि दोनों कोडावा (कूर्ग) रीति-रिवाज के मुताबिक शादी के कुछ रीति-रिवाज करेंगे जो शाम 4 बजे से शुरू होगा।
वहां मौजूद लोगों को रश्मिका-विजय की टीम ने मिठाइयां बांटी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की बाद एक्टर्स की ओर से वहां मौजूद पपाराजी को मिठाइयां बांटी गई जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टीम वेन्यू से बहुत दूर मौजूद लोगों को मिठाइयां बांटते दिख रही ही। टीम वहां कुछ गरीब बच्चों को भी मिठाइयां बांटती दिख रही है।
इन मिठाइयों के डिब्बे पर रश्मिका की तस्वीर
इन मिठाइयों के डिब्बे पर रश्मिका मंदाना की तस्वीर भी नजर आ रही है और इसपर ‘प्रभुजी’ लिखा दिख रहा है। बता दें कि इस शादी के लिए रश्मिका और विजय के परिवार वाले और करीबी रिश्तेदार 23 फरवरी को ही उदयपुर पहुंच गए थे। रविवार को दोनों ने शादी की ऑफिशियल जानकारी सोशल मीडिया पर फैन्स को दी। ये शादी उदयपुर के आईटीसी ग्रैंड मोमेंटोस में हुई।
हल्दी सेरिमनी की तस्वीरें
हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की कुछ झलक ऑनलाइन सामने आ ही गईं। वहीं बुधवार को रश्मिका मंदाना के साथ अपनी शादी से पहले हल्दी समारोह की झलकियां शेयर कीं।

विवाह से जुड़ी रस्में पिछले दो दिनों से जारी हैं। वहीं विजय ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैन्स को हल्दी समारोह की भव्य तैयारियों की झलक भी दिखाई थी।
नेम प्लेकार्ड पर ‘रुशी’ और दूसरे पर ‘विजय’ लिखा
इन तस्वीरों में चारों तरफ रंग-बिरंगे फूल और हल्दी की टोकरियां नजर आ रही हैं। फूलों के बीच दूल्हा और दुल्हन के लिए लकड़ी के दो छोटे स्टूल रखे गए थे। इस जगह को पीले और नारंगी गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों वाली टोकरियों से सजाया गया था। एक अन्य स्टोरी में, एक्टर ने फूलों के आकार के व्यक्तिगत ‘नेम प्लेकार्ड’ की तस्वीर दिखाई।

इनमें से एक पर रश्मिका का पेट नेम ‘रुशी’ और दूसरे पर ‘विजय’ लिखा था। बता दें कि होटल और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समारोह के दौरान सुरक्षा काफी टाइट थी। निजी बाउंसरों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था ।
कई फिल्मों में दिखे साथ
आपको बता दें की ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाले इस कपल ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया है और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं।

देवरकोंडा ने ‘अर्जुन रेड्डी’ सहित कई सफल तेलुगु फिल्मों में काम किया है। वहीं, मंदाना तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की एक प्रमुख एक्ट्रेस हैं, जिन्हें ‘गीता गोविंदम’, ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से काफी पहचान मिली है। दोनों के फैंस अपने चहिते कपल के लिए काफी खुश दिखें