उत्तराखंड हादसे पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने जताया शोक, बिहार के मृतकों को मुख्यमंत्री द्वारा सहायता राशि दिए जाने का आभार व्यक्त किया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने उत्तराखंड हादसे पर दुख प्रकट करते हादसे में जान गवाने वाले लोगों और बिहार के मृतकों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मृतकों को दी गयी सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया। वही डिप्टी सीएम ने बिहार के मृतक के शव को बिहार लाने में वहां के सरकार का भी धन्यवाद दिया है।

बता दें कि उत्तराखंड हादसे में कुल 10 बिहारियों की दर्दनाक मौत हुई है। इस हादसे से सब दहल गए हैं। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आई। लगातार हो रहे बारिश के कारण यह आपदा आई थी। जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गवा दी तो कई लोग सुरक्षित घर पहुंच गए।

Share This Article