News PR Live
आवाज जनता की

महिला ने लगाया निजी क्लीनिक संचालक पर बच्चा चोरी करने का आरोप, जांच में पता चला महिला मां नहीं बन सकती, पुलिस ने किया पर्दाफाश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर में पांच फरवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र के ककड़ी कुंडी गांव निवासी एक शिकायतकर्ता महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर से अपने नवजात बच्चे के गायब होने की शिकायत की थी। उसने निजी क्लिनिक संचालक पर बच्चा गायब करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले का खुलासा करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा आशा कार्यकर्ता सीमा देवी सहित शिकायत करनेवाली महिला एवं उसके पति को गिरफ्तार किया गया।

शिकायत करनेवाली महिला ने नवजात बच्चे को गायब करने का झूठा आरोप लगाया था। क्योंकि मेडिकल टीम के जांच के दौरान पाया गया कि महिला मां नहीं बन सकती है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत करनेवाली महिला, उसके पति व आशा कार्यकर्ता सीमा देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आशा कार्यकर्ता सीमा देवी अनीता देवी एवं उसके पति जीवन बिंद को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

गौरतलब है कि उपरोक्त् मामले में शिकायत करने वाली महिला के बयान पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले का मेडिकल टीम के द्वारा जांच कराया गया। तो पाया गया कि महिला मां नहीं बन सकती है। इधर इस मामले में पहले ही हाटा स्थित निजी कल्पना क्लिनिक के संचालक पुष्पा देवी एवं उसके सहयोगी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

वहीं नवजात के गायब होने के मामले में वर्ष 2022 में छह फरवरी को भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ चैनपुर पथ पर सारंगपुर गांव के सामने घंटों सड़क जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया था। हालांकि पुलिस उक्त् मामले का फर्दाफाश किया। जिसमें पाया गया कि महिला ने नवजात को करने गायब करने का लगाया गया आरोप झूठा है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत करनेवाली महिला, उसके पति व आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.