मुंगेर: राजद शासनकाल में सहकारिता मंत्री रहे रामदेव सिंह यादव का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर के पूर्व विधायक एवं राज्य के सहकारिता मंत्री रहे रामदेव सिंह यादव का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अहले सुबह हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

दिवंगत नेता 1980 से 1995 तक मुंगेर के विधायक रहे। 1990 से 1994 तक राज्य के सहकारिता मंत्री रहे। दो बार उन्होंने लोकदल एवं 1990 में जनता दल से चुनाव जीते। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने क्षेत्र में उच्च विद्यालयों के नवीनीकरण सहित शिक्षा परियोजनाओं को बढ़ावा दिया। जानकारी के अनुसार दिवंगत पूर्व मंत्री का जन्म 5 जुलाई 1946 मुंगेर के महद्दीपुर गांव में किसान माता-पिता गोविंद प्रसाद यादव और दयावती देवी के घर हुआ था। रामदेव सिंह की शादी गौरी राउत से हुई है।जब वे अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी कर रहे थे, तब उन्हे समाजवादी जनसभा पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

उसके बाद राजनीति में उनका कद बढ़ता ही गया। वहीं उनके निधन में राजनीतिक से जुड़े लोगों के द्वारा संवेदना प्रकट की जा रही है। दिवंगत पूर्व मंत्री का दाह संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल शुक्रवार को मुंगेर गंगा घाट पे किया जाएगा । पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण ने संवेदना प्रकट करतेनहुए कहा की उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ।साथ हीं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनका ऊंचा स्थान दे साथ हीं उनके परिजनों को इस दुखद पल को सहने की हिम्मत दें।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article