कार और ट्रक में भीषण टक्कर,पिता और पुत्र की मौके पर मौ*त,तीन गंभीर रूप से घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस वक्त बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के एनएच 20 बख्तियारपुर रजौली सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी और पुत्री और चालक की हालत गंभीर है।

पत्नी और पुत्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी उड़ीसा के रहने वाले बताए जाते है। घटना के संबंध में सोसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं और सभी किसी तीर्थ स्थल से अपने घर उड़ीसा की ओर जा रहे थे, तभी एनएच 20 पर स्थित श्रीराम पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी घटना के बाद कर के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article