News PR Live
आवाज जनता की

बाढ़ में राजद महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी विस्तार की बैठक, दर्जनों महिला राजद सदस्य के रूप में जुड़ी

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाढ़ के मलाही गांव में रविवार को राजद महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्षा नमिता नीरज ने की। इस बैठक के मुख्य अतिथि महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षा डॉक्टर उर्मिला ठाकुर के सानिध्य में दर्जनों महिलाओं ने राजद की सदस्य ग्रहण की बैठक की है।

इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्षा डॉ उर्मिला ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं आलोक मेहता के निर्देशानुसार अब तक 5 जिलों का दौरा कर जिला कार्यसमिति की समीक्षा की गई है। इसी क्रम में आज बाढ़ में वह महिला प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी की बैठक समीक्षा कर रहीं। प्रदेश अध्यक्षा डॉ ठाकुर ने कहा की राष्ट्रीय स्तर पर महिला प्रकोष्ठ को सशक्त एवं मजबूत बनाने का कार्यक्रम स्थल पर चलाया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

देश की आधी आबादी को मजबूत करने के लिए राजद महिला प्रकोष्ठ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बैठक की शुरुआत में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता नीरज ने फूल मालाओं और अंग वस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्षा एवं जिला अध्यक्ष को सम्मानित किया। उस दौरान राजद जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, जिला प्रवक्ता मिथिलेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के परशुराम, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.