बिहार: नानी को देखकर बाइक से लौट रहे तीन भाइयों को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में सड़क हादसे में नानी को देखकर लौट रहे दो दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा। घटना अलौली थाना क्षेत्र के अंबा सीमाना के पास हुई। मृतक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के वार्ड 13 निवासी 13 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार और बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र के वार्ड 10 निवासी 13 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि दोनों भाई अपनी नानी को देखकर लौट रहे थे। जिस दौरान उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई।

वहीं हादसे में घायल एक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मृतक साहिल कुमार का 15 वर्षीय बड़ा भाई आयुष जायसवाल है। दरअसल, साहिल और आयुष मृतक अनिकेत के ममेरे भाई हैं। इधर, दोनों मृतक के शव को अलौली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के घर में चीख पुकार मच गई। घायल आयुष अपने मृतक छोटे भाई और ममेरे भाइ के साथ नानी को देखने गया था। तभी ये हादसा हो गया।

Share This Article