ज्वेलरी दुकान लूटने आए अपराधियों ने दुकानदार को पिस्टल की बट से मारकर किया घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -राजधानी पटना में उस समय अफरा तफरी मच गया जब एक ज्वेलरी दुकान में लूट करने आए अपराधियों ने लूट के विरोध करने पर दुकानदार को पिस्तौल के वट से मार कर घायल कर दिया। मामला कदम कुआं थाना क्षेत्र के बाकरगंज में स्थित त्रिमूर्ति पैलेस स्थित राज आभूषण भंडार का है।

जहां लूट की नियत आए रात करीब 10:30 बजे हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे दुकानदार मोनू दुकान बंद कर घर जाने वाले थे तभी लुटेरे आये और दुकानदार से कहा की दुकान खोलो जब दुकानदार मना करने लगे तब अपराधियों ने पिस्तौल की बट से सिर पर मारकर घायल कर दिया। वही दुकानदार गिर गए और शोर मचाने लगे उसके बाद सभी लुटेरे फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद गांधी मैदान और कदमकुआं थाना कि पुलिस मौके पर जाकर मामले की छानबीन करने लगी। वही कदमकुआं थानेदार राजीव कुमार ने बताया लुटेरे आए थे पर लूट नहीं हो सकी दुकानदार को घायल कर दिया पुलिस सुराग लग रही है। वही चार की संख्या में लुटेरे दो बाइक से आए थे उन्होंने कुछ दूर बाइक खड़ी की दुकानदार को घायल करने के बाद बरिपथ पर आए और फिर वहां से गांधी मैदान की ओर फरार हो गया। हालांकि पुलिस सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article