News PR Live
आवाज जनता की

कटिहार में बरारी प्रखंड मुख्यालय में बवाल, बाढ़ पीड़ितों ने सीओ का किया घेराव, राहत नहीं मिलने से है आक्रोश

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कटिहार के बरारी प्रखंड में बाढ़ से सैकडों परिवार बेघर है। उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ित प्रशासन से भी सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं। सुजापुर पंचायत के वार्ड-7 के बाढ़ से कई पीड़ित परिवारों को प्रशासन से राहत नहीं मिला। इससे नाराज होकर दर्जनों की संख्या में लोग बरारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और आरटीपीएस कार्यालय के समक्ष जमकर बवाल काटा।

- Sponsored -

- Sponsored -

प्रदर्शन के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने सीओ संजय सिंह का घेराव किया। साथ ही पीड़ित महिलाओं ने उनसे कई सवाल भी किये। अबतक राहत सामाग्री क्यों नहीं मिली ? इसके जवाब में सीओ ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों का सूची बनाकर भेज दिया गया है। इस अवसर पर वार्ड 7 चिकनी गांव की महिलाओं ने अंचल पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा की हम सभी को जान बूझकर कर सरकारी लाभ से वंचित कर दिया गया हैं।

आक्रोशित महिलाओं ने कहा की बरारी सीओ अब तक हम सभी के गांव का स्वयं स्थल निरीक्षण नहीं किये हैं जबकि कर्मचारी ने स्थल निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का रिपोर्ट बनाकर सीओ को समर्पित कर दिया हैं। परंतु सीओ के द्वारा अब तक संज्ञान नहीं लेने पर हम सभी को कष्टमय जीवन जीना पड़ रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि जब तक हम लोगों को सरकारी लाभ नहीं दिया जायेगा तक तक हम सभी रोजाना अंचल कार्यालय पहुँचकर अपनी मांग को रखते रहेंगें।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.