भागलपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अडानी फाउंडेशन, पीरपैंती द्वारा गुरुवार को “रन फॉर पीरपैंती” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान में 250 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय, पीरपैंती से किया गया। प्रतिभागी विभिन्न मार्गों से होते हुए रेफरल अस्पताल, पीरपैंती पहुंचे। रैली के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास से जुड़े संदेशों का प्रसार किया गया।कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीरपैंती में पर्यावरण जागरूकता को लेकर इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया गया है, जिससे युवाओं और आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश पहुंचा है।मौके पर प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, विधायक प्रतिनिधि रंजीत पासवान, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, सीओ चंद्रशेखर कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष हरिराम शर्मा, माणिकपुर मुखिया अरविंद शाह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट