सहरसा : शराब पीने से मना किया तो बेटे ने पिता के सीने में दाग दी गोली, घटनास्थल पर ही मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सहरसा से एक दिल दहला देनेवाली खबर सामने आई है। यहां एक पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि पित अपने पुत्र को शराब पीने से मना कर रहे थे, जिससे आक्रोशित होकर बेटे ने गोली मार दी। यह वारदात सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के तमकुल्हा गांव की है।

बताया जा रहा है कि तमकुल्हा गांव निवासी सिंकदर यादव अपने पुत्र सोनू कुमार को शराब का सेवन करने से मना किया। सोनु उस समय घर से निकल गया। सोमवार की रात में वह फिर से शराब के नशे में धुत होकर आया और पिता से लड़ाई करने लगा। पिता सिकन्दर यादव दरवाजे पर बैठे थे। वहीं सोनु ने अपने पिता को अवैध हथियार से गोली मार दी। सोनु के द्वारा चलाई गयी गोली पिता के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद हत्यारा पुत्र सोनु पति को वहीं छोड़कर फरार हो गया। इधर, सिकंदर यादव के मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। शव को देखने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगी। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

घटना की जानकारी के बाद सोनवर्षा थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। मंगलवार की सुबह प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।

Share This Article