सुल्तानगंज प्रखंड के सैकड़ों सेविकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुल्तानगंज: बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सुल्तानगंज प्रखंड के सैकड़ों सेविकाओं ने प्रखंड अध्यक्ष रीना कुमारी के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुलतानगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सेविका दीदीयों ने कहा कि गुजरात हाई कोर्ट के आलोक में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी करण करने, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार ग्रेच्युटी लागू करना, एफआरएस के तहत टीएचआर आदेश को निरस्त करने, पोषण ट्रैक्टर पर काम करने के लिए 5जी मोबाइल व 5 हजार रुपये प्रत्येक वर्ष रिचार्ज के लिए देने व पोषाहार राशि बाजार भाव की दर पर उपलब्ध कराने आदि शामिल है.

सेविकाओं दीदीयों ने कहा कि धरना कार्यक्रम के बाद भी सरकार अगर संघ की मांगों को पूरा नही करती है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. वहीं धरना प्रदर्शन के बाद सेविकाओं ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार सौंपा मौके पर सैकड़ों सेविका दीदी मौजूद थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article