Samrat Chaudhary Vs Pappu Yadav: विधान सभा में जानवरों वाली जंग, बजट बहस बनी ‘हाथी-बंदर’की लड़ाई

Asha Rai

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस समय नाटकीय मोड़ आ गया, जब विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान तीखी जुबानी जंग छिड़ गई।

उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने पूर्णिया के सांसद Pappu Yadav पर सीधा हमला बोलते हुए उन पर कटाक्ष किया। बहस के दौरान सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग हवाई अड्डे पर यह दावा करते हैं कि बिहार पुलिस एक “चींटी” भी नहीं मार सकती, लेकिन दो घंटे के भीतर ही गिरफ्तार हो जाते हैं और फिर अचानक बीमार पड़ जाते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए पप्पू यादव की तुलना “हाथी” से कर दी और कहा, “अब तो हाथी भी पुलिस के डर से अस्पताल जाना पसंद करते हैं।” इस टिप्पणी पर सदन में हंसी और विरोध दोनों देखने को मिला।

सम्राट चौधरी के बयान के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। बिना नाम लिए उन्होंने लिखा कि “वह कभी नाबालिग था और अब बंदर बन गया है। इस बंदर ने बिहार को अपने हाथ में ले रखा है। आत्मसम्मान की पगड़ी उतारकर उसे कमीशन बटोरने का तौलिया बना लिया है।”

इस पोस्ट के बाद सियासी बयानबाजी और तेज हो गई हाल ही में पप्पू यादव को 1995 के एक पुराने मामले में पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया था और उन्हें पटना की बेउर जेल भेजा गया। पप्पू यादव का कहना है कि वह एक नीट छात्रा की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे थे, इसी कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए। Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Shivanand Tiwari और Jitan Ram Manjhi सहित कई नेताओं ने उनके समर्थन में बयान दिए थे।

कुल मिलाकर, विधानसभा से शुरू हुई यह ‘हाथी’ और ‘बंदर’ वाली बयानबाजी सोशल मीडिया पर भी छा गई है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर ने बिहार की सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Share This Article