समृद्धि यात्रा: आज पूर्णिया और कटिहार जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, देंगे करोड़ो की सौगात

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 12 मार्च। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम चरण के तहत पूर्णिया और कटिहार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों जिलों में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा स्थानीय लोगों और लाभार्थियों से सीधे संवाद भी करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य में चल रही विकास योजनाओं की जमीनी समीक्षा के साथ-साथ जन संवाद पर केंद्रित है। यात्रा के दौरान वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है या नहीं।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्णिया जिले में 321 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 8 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 164 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूर्णिया के बाद मुख्यमंत्री कटिहार जिले का दौरा करेंगे। यहां वे 181 करोड़ रुपये की लागत से 186 योजनाओं का शिलान्यास या कार्यारंभ करेंगे, जबकि 229 करोड़ रुपये की लागत वाली 257 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

दोनों जिलों में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और योजनाओं के लाभार्थियों तथा ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुनेंगे।

समृद्धि यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article