News PR Live
आवाज जनता की

संजय जायसवाल का तेजस्वी पर करारा प्रहार, कहा जो दसवीं फेल वो…….जाने मामला

- Sponsored -

- Sponsored -


रजत, पटना
पटना: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर करारा प्रहार किया है। गुरूवार को उन्होंने कहा कि जो दसवीं फेल है, वो क्या परीक्षा देंगे? कांग्रेस पार्टी पर भी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी है ही कहां? उन्होंने यह बातें मिडिया से हुई बातचीत के दौरान कही।

डॉ जायसवाल ने आत्मनिर्भर भारत के बारे में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव जाकर आत्मनिर्भर भारत की अलख जगाएंगे। संजय जायसवाल ने आत्मनिर्भर भारत को देश के पुनरुत्थान का पर्व बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान भारत की आन, बान और शान का परिचायक होगा और भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इसकी अलख जगाएंगे। प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत का युवा, महिला, गरीब, मजदूर भी कम से कम इतना करे कि स्वदेशी का प्रयोग करे साथ ही उनके प्रयोग के लिए दूसरों को भी प्रेरित करे। यह हरेक नागरिक का कर्तव्य है। जब हम न्यूनतम इतना करेंगे तभी आत्मनिर्भरता को अपना सकेंगे। भारतीयों के परिश्रम और प्रतिभा से बने लोकल उत्पादनों के दम पर भारत में आयात में कमी आएगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

जायसवाल ने कहा कि जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तभी रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और इंटरेस्ट रेट को घटाकर 8 लाख करोड़ से अधिक रुपए बाज़ार में डाल दिए ताकि तरलता बनी रहे। इसके साथ कुछ दिनों पहले गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन बांटने की अवधि को नवंबर तक कर दिया गया और उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में सिलेंडर मिलने की योजना भी सितंबर तक बढ़ा दी गयी। ग्लोबल टेंडर की सीमा भी बढ़ाकर 200 करोड रुपए तक कर दी गयी है। जिससे स्वदेशी कंपनियों और उद्योगों को बढ़ावा मिले।

उन्होंने कहा जब पूरा विश्व कोरोना संकट में बहुत बुरी तरह जूझ रहा था, तब प्रधानमंत्री ने अपने कुशल नेतृत्व से भारत को न केवल इस महामारी के प्रचंड प्रकोप से बचाया बल्कि इसकी अर्थव्यवस्था को भी टूटने नहीं दिया। हाल ही में कैबिनेट ने अपने फैसले में एमएसएमई रोक्टर के लिए तीन लाख करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। पीएम स्वनिधि योजना के नाम से रेहड़ी-पटरी वालों को अब 10 हजार रुपए तक का ऋण मिल सकेगा। यह देश के करोड़ों लोगों के लिए फायदेमंद होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.