सासाराम: बरपा प्रकृति का कहर, तीन की मौत, दो झुलसे

Sanjeev Shrivastava


अविनाश श्रीवास्तव, सासाराम:
सासाराम: जिले में प्रकृति का कहर बरपा है। यहां बिजली गिरने से जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो महिलाएं झुलस गई। इसके अलावा एक मवेशी भी बिजली गिरने से मर गया। मिली जानकारी के अनुसार करगहर के करूप गांव में 35 वर्षीय चरवाहा निरंजन कुमार सिंह की मौत हो गई।

जबकि करगहर थाना क्षेत्र के ही छतनी गांव में धान की रोपनी कर रहे एक 20 वर्षीय मजदूर सुनील कुमार की मौत हो गई। मृतक सुनील झारखंड के पलामू जिला के छतरपुर का निवासी था। वहीं तीसरी मौत सासाराम के समरडीहा पंचायत के रसूलपुर गांव में हुई। जहां धान की रोपनी कर लौट रहे लाल बहादुर राम की मृत्यु हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। वही चौथी घटना सोनबरसा गांव में हुई, जहां बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। साथ ही पशुपालक राजू यादव गंभीर रूप से झुलस गए।

Share This Article