सावन के दुसरे सोमवारी को लेकर लाखों शिव भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ का किए जलाभीषेक 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर सुलतानगंज: सावन के दुसरे सोमवारी को अजगैवीनाथ गंगा घाट एंव नमामि गंगे घाट में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड गई हैआपको बताते चले कि लाखों शिव भक्त अजगैवीनाथ के उत्तरवाहनी गंगा घाट पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाते हुए हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों के साथ बाबा भोलेनाथ के शिवालय पहुंचकर अपनी अपनी मनोकामनाएं लिये बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग में जलार्पण एंव मईया पार्वती को जलार्पण किए और अजगैवीनाथ उत्तरवाहनी गंगा घाट में लाखों कांवरियों ने गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर स्थानीय पंडित से गंगा जल संकल्प कराते पूजा पाठ कर बाबा भोलेनाथ, हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे के साथ पैदल व वाहन से बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन के द्वारा गंगा घाट, चौक बाजार, सहित अन्य जगहों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करते हुए पुलिस बल, महिला पुलिस बल, सैफ के जवानों को लगाया गया है नगर परिषद सुलतानगंज के द्वारा गंगा घाट, पुरे शहर में साफ सफाई व्यवस्था अच्छी की गई है सीओ रवि कुमार के द्वारा गंगा घाट में एसडीआरएफ टीम, नाव की व्यवस्था की गई है कोई भी शिव भक्तों में गंगा स्नान करने में कोई परेशानी न हो इस दौरान लाखों शिव भक्त एंव प्रशासनिक पदाधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद थे

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article