सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि आज, अररिया में कई संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने निकाला आजादी मार्च

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने गुरुवार को औरत आज़ादी मार्च निकाला। महिलाओं का कहना है कि पुरुष प्रधान समाज में आज भी महिलाएं अपने अधिकार से वंचित है। इसी को लेकर ये महिलाएं जागरूकता फैलाने में लगी है। इनकी मांग है कि महिलाओं को बराबर का अधिकार मिले।

शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उन्हें बेहतर तरीके से मिले। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने अररिया रानीगंज बस स्टैंड से एक भव्य जुलूस निकाला और औरत चाहे आजादी के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य चौराहे चांदनी चौक पर पहुंची। जहां मार्च एक नुक्कड़ सभा के रूप में तब्दील हो गया।

नुक्कड़ सभा में महिलाओं ने अपने विचार रखे और लोकगीत के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाया की महिलाओं को उनकी अधिकार से वंचित ना किया जाए और उन्हें आजाद रखा जाए। इस कार्यक्रम में जिले के साथ दूसरे जिलों से भी महिलाओं ने इस मार्च और नुक्कड़ सभा में भाग लिया।

अररिया से रविराज की रिपोर्ट

Share This Article